{"_id":"692f32d74399de34a50922e4","slug":"vaccine-festival-will-start-from-today-will-save-lives-from-12-diseases-raebareli-news-c-101-1-slko1033-146087-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आज से शुरू होगा टीका उत्सव 12 बीमारियों से बचाएंगे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आज से शुरू होगा टीका उत्सव 12 बीमारियों से बचाएंगे जान
Wed, 03 Dec 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शून्य से पांच साल तक के बच्चों के टीकाकरण के लिए बुधवार से टीका उत्सव शुरू हो रहा है। जिला महिला अस्पताल में इसका शुभारंभ होगा। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में उत्सव को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में टीकाकरण से वंचित बच्चों को शत प्रतिशत कवर करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि टीकाकरण न केवल 12 जानलेवा बीमारियों से बचाता है बल्कि या प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। कुपोषण को रोकता है। इस अभियान में नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों पर विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही जिन बच्चों का टीकाकरण तो हो चुका उसका पंजीकरण भी कराया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार बताया कि बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं। शहरी क्षेत्रों में सप्ताह के सातों दिन टीका लगता है। जब भी टीकाकरण के लिए आएं तो मां या पिता की आईडी, पहचान पत्र और मोबाइल नंबर अवश्य लेकर आएं, जिससे कि बच्चे का यूविन पोर्टल पर पंजीकरण हो सके।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बच्चों को टीबी, पोलियो, काली खांसी, गलघोंटू, इन्फ्लूएंजा, टिटनेस, खसरा, डायरिया, निमोनिया, हेपेटाइटिस-बी, रूबेला और जापानी इंसेफेलाइटिस समेत 12 बीमारियों के लिए नियमित टीका जरूरी है। बच्चों को समय से टीका लगवाएं। गर्भवती महिलाओं को टिटनेस व डिप्थीरिया (टीडी) के टीके भी लगवाए जाएंगे। इस मौके पर रत्नेश श्रीवास्तव, राहुल सिंह, सुरेन्द्र कुमार, अंजलि सिंह, श्रेया श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। (संवाद)