{"_id":"6112a7698ebc3efcde1faa3d","slug":"vaccination-raibaraily-news-lko590775135","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे मिलेगा टीकाकरण सर्टिफिकेट, व्हाट्सएप पर आएगा प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे मिलेगा टीकाकरण सर्टिफिकेट, व्हाट्सएप पर आएगा प्रमाणपत्र
विज्ञापन
रायबरेली। कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरकार ने बेहद आसान कर दिया है। अब सर्टिफिकेट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पाया जा सकता है।
इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने व्हाट्सएप नंबर 9013151515 जारी किया है। इस नंबर पर संदेश भेजकर वैक्सीनेशन के प्रमाणपत्र के साथ ही अन्य जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती हैं।
टीकाकरण का प्रमाणपत्र बड़े काम की चीज है। यात्रा के दौरान भी इसकी मांग की जा सकती है, इसके अलावा यह प्रमाणपत्र देश के जिम्मेदार नागरिक होने का बोध भी कराता है।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि कोविड-19 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने व टीकाकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएप नंबर 9013151515 को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल के कांटैक्ट लिस्ट में सेव करने के बाद व्हाट्सएप पर जाकर इस नंबर पर हाय का संदेश भेजते ही एक से लेकर आठ तक के आप्शन आएंगे कि आप इनमें से किस तरह की जानकारी चाहते हैं। जो जानकारी चाहिए उस नंबर को दर्ज करें। अगर हिंदी में जानकारी चाहते हैं तो उसकी भी सुविधा है।
रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन टाइम पासवार्ड (ओटीपी) आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद मांगी गई जानकारी या कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र वाट्सपए पर आ जाता है। एक मोबाइल नंबर से अगर एक से अधिक लोगों ने टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है तो सभी का प्रमाणपत्र उपलब्ध हो जाएगा।
व्हाट्सएप पर एक ही नंबर पर मिलेगी यह जानकारियां
इसमें पहला आप्शन है कि यदि आपको कोविड-19 के लक्षण हैं तो क्या करें। दूसरा है टीकाकरण केंद्र, प्रमाणपत्र डाउनलोड और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न। तीसरा कोविड-19 पर नवीनतम अपडेट और उपयोगी अलर्ट। चौथा पेशेवर सलाह और प्रतिरक्षा में सुधार के तरीके। पांचवां है सहायता कहां से प्राप्त करें, राष्ट्रीय व राज्य स्तर से। छठा आप्शन है कोविड से जुड़े मिथक व सच्चाई।
सातवां आप्शन है टुगेदर वी कैन सक्सेज स्टोरीज एंड पाजिटिव हारमोनीज और आठवां व अंतिम आप्शन है कोरोना वायरस पर जानकारी, लक्षण और जोखिम कैसे कम करें। इस तरह से यह एक नंबर आपकी कोविड से जुड़ी कई समस्याओं के निराकरण में बेहद कारगर है, इसीलिए सरकार इस नम्बर को देश के ज्यादा से ज्यादा नागरिकों के मोबाइल तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।
यात्रा के दौरान मांगा जा सकता है टीकाकरण प्रमाणपत्र
कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र अपने देश के साथ ही विदेश यात्रा पर जाने वालों से मांगा जा सकता है, इसलिए आपने टीके की दोनों डोज ले ली है तो उसका सर्टिफिकेट अवश्य डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें। उदहारण के लिए मुम्बई में अब लोकल ट्रेन का पास भी उन्हीं लोगों को जारी होगा, जिन्होंने टीके की दोनों डोज लगवा ली है और पास के लिए आवेदन के वक्त उसका प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।