{"_id":"60faf0b28ebc3e57f178a4b7","slug":"vaccination-raibaraily-news-lko5881608112","type":"story","status":"publish","title_hn":"13,693 लोगों को लगे टीके, आज के लिए वैक्सीन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13,693 लोगों को लगे टीके, आज के लिए वैक्सीन खत्म
विज्ञापन
रायबरेली। टीकाकरण अभियान पटरी पर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को फिर वैक्सीन खत्म हो गई। रात में वैक्सीन आई तो ही शनिवार को टीकाकरण हो सकेगा। हालांकि दिनभर लोगों में टीका लगवाने को लेकर जोश देखने को मिला। सुबह से ही सेंटरों पर लोगों की लाइन लग गई। दिनभर में जिले में 13,693 लोगों ने पहुंचकर टीका लगवाया।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 13,693 लोगों में टीकाकरण किया गया। टीका लगवाने के लिए सुबह से ही सेंटरों पर भीड़ रही। गत गुरुवार को मिली 14 हजार डोज में 13,693 डोज वैक्सीन लग र्गइं। शुक्रवार रात में वैक्सीन आने के बाद ही शनिवार को टीकाकरण हो सकेगा।
शहर में 1560 लोगों को लगे टीके
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शहर में 1560 लोगों में टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में 420 और आइसोलेशन वार्ड में 70 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
आईएमए में 410 लोगों को टीके लगाए गए। महिला स्पेशल सेंटर पर 70 और अभिभावक स्पेशल सेंटर पर 60 लोगों को टीके लगाए गए। पीएचसी देवानदंपुर में 180 और गोराबाजार में 160 लोगों को टीके लगे। शहर के बरखापुर में 180 लोगों में टीकाकरण किया गया। वैक्सीन मिलने के बाद शनिवार को टीकाकरण होगा।