फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vaccination

जेल में 280 बंदियों को लगे टीके, टीकाकरण तीन लाख के पार

Tue, 06 Jul 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
vaccination
रायबरेली। जिले में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण तीन लाख के पार पहुंच गया है। अब तक 3.06 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है। जिसमें 44,520 लोगों को दूसरी डोज भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला जेल में लगे कैंप में 280 बंदियों व कैदियों का टीकाकरण हुआ। मंगलवार को शहर में 12 सेंटरों में 2004 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 2.61 लाख लोगों को पहली और 44,520 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। अब तक कुल 3.06 लाख लोगों को टीके लगे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को शहर में 2004 लोगों का टीकाकरण किया गया। महिला स्पेशल में 70, अभिभावक स्पेशल में 53 लोगों को टीके लगाए गए। इसके अलावा जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में 370, आइसोलेशन वार्ड में 160, पीएचसी देवानंदपुर में 180, गोराबाजार में 170, आईएमए में 251 लोगों में टीकाकरण किया गया। वर्क प्लेस जिला जेल में 280, दीवानी कचहरी में 90, कल्लू का पुरवा में 110, मलिकमऊ कॉलोनी में 200 और पीएसी में 70 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

4816 लोगों की जांच, एक भी संक्रमित नहीं
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में टीमों ने मंगलवार को 4816 लोगों की अलग-अलग क्षेत्रों में जांच की, जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला। बताया, वर्तमान में 67 एक्टिव केस हैं। जिसमें 16 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोरोना का कहर थम गया है, लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed