{"_id":"57d9a7ef4f1c1b193bd49528","slug":"upturned-jeep-in-a-ravine-collided-with-the-truck-10-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप खड़े ट्रक में टकराकर खड्ढ में पलटी, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप खड़े ट्रक में टकराकर खड्ढ में पलटी, 10 घायल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को डलमऊ में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक जीप खड़े ट्रक में टकराने के बाद खड्ढ में पलट गई। इससे उस पर सवार 10 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब सभी लोग गंगा स्नान कर लौट रहे थे। घायलाें को सीएचसी डलमऊ लाया गया, जहां सात लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के हिडइन गांव के कुछ लोग मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गंगा स्नान करने के बाद जीप से वापस लौट रहे थे। रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर मधुकरपुर गांव के पास पहले से खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ने के बाद बेकाबू होकर खड्ढ में पलट गई।
इससे उस पर सवार बउवा, सुभम, रामबरन, रामजियावन, छोटेलाल, ज्योति व आशा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ से रायबरेली रेफर कर दिया गया। जबकि जुगल, सगुन व एक अन्य को सीएचसी में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।