{"_id":"6aa13bfe58c6ff26ae04f0ee","slug":"up-rahul-gandhi-corners-officials-in-raebareli-over-potholes-on-roads-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिशा की बैठक में राहुल गांधी दिखाई रायबरेली की असलियत, पूछा- अभी तक क्यों नहीं हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिशा की बैठक में राहुल गांधी दिखाई रायबरेली की असलियत, पूछा- अभी तक क्यों नहीं हुआ काम
Wed, 09 Sep 2026 04:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 09 Sep 2026 04:29 PM IST
सार
दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आए राहुल गांधी मंगलवार को दिशा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सड़कों के गड्ढों को लेकर अफसरों को घेरा। बैठक में सड़क सुरक्षा और रखरखाव पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
दिशा की बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिशा समिति की बैठक में अफसरों से सड़कों के गड्ढों पर सवाल किए। उन्होंने बैठक के दौरान सड़कों के गड्ढों की तस्वीरें दिखाईं। राहुल गांधी ने अफसरों से पूछा कि इन गड्ढों पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले में अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि जनता को खराब सड़कों के कारण परेशानी हो रही है।
ये भी पढ़ें - राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- वो रोज बदलते हैं फॉर्मूला, नीला रंग अपनाने से दलित वोट नहीं मिलने वाला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी मौसम: मानसून ने बदली चाल, भारी बारिश पर लगा ब्रेक; अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, जानें अगले 7 दिन का हाल
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क सुरक्षा और रखरखाव पर भी चर्चा हुई। अफसरों को जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा गया।
सपाइयों ने उठाए सवाल, जब सुधार नहीं तो बैठक का क्या मतलब
इसके पहले, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की दिशा की बैठक से पहले बुधवार को रायबरेली में सपा विधायकों ने प्रदर्शन किया। बैठक शुरू होने से पहले सपा विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती ने पोस्टर-बैनर लहराते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सपा विधायकों ने सवाल उठाया कि जब लोगों की समस्याएं जस की तस हैं तो दिशा की बैठक का क्या औचित्य है।
राहुल गांधी के पहुंचने से पहले पुलिस ने विधायकों से पोस्टर छीन लिए। बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी का डीएम सरनीत कौर और एसपी रवि कुमार ने स्वागत किया। बैठक के दौरान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे राहुल गांधी के अगल-बगल बैठे नजर आए।
राहुल गांधी से मिलने पहुंचे सपा कार्यकर्ता
इससे पहले राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां जनता दरबार में सपा नेता उनसे मिलने पहुंचे। कांग्रेस की एक महिला नेता ने राहुल गांधी को राखी बांधी और टीका लगाया। राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय यूपी दौरे के आखिरी दिन सांसद निधि से करीब तीन करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।