फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP chaotic: Sheila Dikshit

यूपी में अराजकता का माहौल : शीला दीक्षित

Wed, 31 Aug 2016 12:27 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 31 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
UP chaotic: Sheila Dikshit
रायबरेली में कांग्रेस सभा काो संबाोधित करतीं शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंची। मुख्यमंत्री पद की कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित ने शहर के रिफार्म क्लब में आयोजित सभा में प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है। बहू-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। हत्या व लूट की वारदात होना आम बात हो गई हैं। कहा, कि एक समय यहां के लोग गर्व से कहते थे कि हम यूपी के रहने वाले हैं, पर आज ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


लोग पिछड़ते जा रहे हैं। फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं और उन्हें रोजगार के लिए बड़े शहरों की तरफ पलायन करना पड़ रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के झूठे वादे देकर जनता के साथ विश्वासघात किया है। वर्ष 2017 के चुनाव में यूपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दो टूक कहा कि पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका वाड्रा से कहा जाएगा। शहर के रिफार्म क्लब में आयोजित सभा में प्रत्याशी शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जिससे प्रदेश की जनता के सपने हकीकत में बदल सकते हैं।

अन्य पार्टियों ने जनता को सिर्फ छलने का काम किया है। राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आम आदमी को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। जनता सपा, भाजपा और बसपा को देख चुकी है।

इस बार उन्हें जरूर सबक सिखाएगी। प्रियंका वाड्रा से कहा जाएगा कि वह प्रदेश भर में चुनाव प्रचार करें। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास की बात की है। 27 साल में यूपी में विकास का पहिया रुक गया है। केंद्र की मोदी सरकार हो या फिर प्रदेश में सपा की सरकार।

जनता को झूठे वादे दे रही हैं। पर अब ऐसा नहीं चलने वाला। इस दौरान कांग्रेसियों ने शीला दीक्षित का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। इस मौके पर  एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा, रमेश शुक्ला, इंटक नेता आज्ञा शरण सिंह, पंकज तिवारी मौजूद रहे।


इससे पहले यात्रा का चुरुवा बार्डर, सिविल लाइंस चौराहे और डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र में स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व विधायक अजय पाल सिंह, जिला अध्यक्ष रमेश शुक्ला, सतगुरदेव लोधी, सोनू सिंह, डीएस मिश्रा, एडवोकेट आरके मिश्रा, अदिति सिंह व अशोक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed