{"_id":"603bb05a8ebc3ee94422cf29","slug":"up-board-raibaraily-news-lko567191890","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी तेज : 105 केंद्रों पर एग्जाम देंगे 72 हजार विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी तेज : 105 केंद्रों पर एग्जाम देंगे 72 हजार विद्यार्थी
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा कराने के लिए जिले में 105 परीक्षा केंद्रों की सूची पर अंतिम मुहर लगा दी है। परीक्षार्थियों का आवंटन करते हुए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इन्हीं परीक्षा केंद्रों पर 24 अप्रैल से 12 मई तक चलने वाली बोर्ड परीक्षा में जिले के 71,828 छात्र-छात्राएं इम्तिहान देंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते हुए 104 सेंटर की अनंतिम सूची जारी की थी, जिस पर आपत्तियां मांगी गई थी। इस पर आए 100 से अधिक प्रत्यावेदनों का निस्तारण करते हुए 105 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची तैयार की गई थी।
अनंतिम सूची में शामिल चार परीक्षा केंद्रों की जगह दूसरे परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि एक नया केंद्र प्रस्तावित किया गया था। मॉडल राजकीय इंटर कॉलेज कुंवरमऊ और सुभाष हाईस्कूल बरहा में कोई संसाधन नहीं थे। शैलेंद्र शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, चंदापुर और दयाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, भदोखर ने संसाधनों की व्यवस्था न कर पाने के कारण परीक्षा केंद्र निरस्त करने की मांग की थी।
विज्ञापन
कुंवरमऊ की जगह शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमसापुर, चंदापुर की जगह स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महराजगंज, भदोखर की जगह सत्य नारायण देवी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज दरियापुर, बरहा की जगह बरातीलाल गंगाराम सरस्वती विद्या मंदिर, लालगंज को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया था। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, लालगंज को भी परीक्षा केंद्र बनाने की बात कही गई थी।
जिला स्तर पर प्रत्यावेदनों के निस्तारण के बाद 105 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची वेबसाइट पर अपलोड की गई और यूपी बोर्ड ने परिषद की ई-मेल आईडी पर फिर प्रत्यावेदन मांगे थे। इन प्रत्यावेदनों के निस्तारण के बाद यूपी बोर्ड ने 105 केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी।
परीक्षा केंद्र - 105
परीक्षार्थी - 71828
हाईस्कूल 38,705 (बालक 20067, बालिका 18638)
इंटरमीडिएट 33,123 (बालक 16872, बालिका 16251)
परीक्षा केंद्रों का कराते रहेंगे निरीक्षण
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के 105 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रहें और कोई कमी न रहने पाए, इसके लिए वह स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं। आगे भी निरीक्षण होते रहेंगे।
-डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, डीआईओएस