फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP balance on a 1 kW connection goes negative, power supply will not be disconnected for 30 days; five

UP: एक किलोवाट के कनेक्शन पर बैलेंस निगेटिव तो 30 दिन तक नहीं कटेगी बिजली, पहले भेजे जाएंगे पांच मैसेज

Fri, 24 Apr 2026 09:55 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 24 Apr 2026 09:55 PM IST
सार

प्रदेश में एक किलोवाट तक के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। बैलेंस निगेटिव होने पर भी 30 दिन तक बिजली कनेक्शन नहीं कटेगा। कटौती से पहले पांच एसएमएस अलर्ट भेजे जाएंगे। दो किलोवाट कनेक्शन वालों को 200 रुपये तक निगेटिव बैलेंस पर भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
UP balance on a 1 kW connection goes negative, power supply will not be disconnected for 30 days; five
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में एक किलोवाट तक के घरेलू विद्युत कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को सरकार ने बड़ी राहत दी गई है। बैलेंस निगेटिव होने पर भी 30 दिनों तक कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने साफ किया कि निगेटिव बैलेंस की स्थिति में एक माह का चक्र पूरा होने से पहले किसी भी स्थिति में कनेक्शन काटा नहीं जाएगा। कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ताओं को 5 अनिवार्य एसएमएस अलर्ट भेजे जाएंगे। इसी तरह 2 किलोवाट के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन 200 रुपये तक के निगेटिव बैलेंस पर भी नहीं काटा जाएगा। इनके लिए भी 5 चरणों में एसएमएस देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed