फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Unknown vehicle crushed the student near atura outpost

अटौरा चौकी के पास अज्ञात वाहन ने छात्र को रौंदा

Sun, 04 Sep 2016 11:26 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 04 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle crushed the student near atura outpost
death - फोटो : getty images
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रविवार तड़के अटौरा चौकी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वह किसी काम से सुबह बिना परिवारीजनों को कुछ बताए कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रभु का पुरवा गांव निवासी ज्ञानेंद्र कुमार (16) राजकीय इंटर कॉलेज अटौरा बुजुर्ग में कक्षा 11 का छात्र था।
विज्ञापन


रविवार तड़के बिना कुछ परिवारीजनों को बताए साइकिल से घर से कहीं निकल गया। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर अटौरा चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी के पास दर्दनाक हादसा होने के बावजूद पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी देर से हो सकी। थानेदार पन्नेलाल का कहना है कि पिता देवीशंकर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

जगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को टेम्पो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक डलमऊ से जगतपुर लौट रहा था, तभी हादसा हुआ। वह हेल्मेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद चालक टेम्पो छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जगतपुर थाना क्षेत्र के साईं गांव निवासी देवीशंकर (40) किसी काम के सिलसिले में डलमऊ कस्बे गया था। बाइक से जगतपुर आ रहा था। जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर पड़रिया गांव के पास जगतपुर की तरफ से जा रहे टेम्पो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे देवीशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। थानेदार बीएन शुक्ला का कहना है कि टेम्पो कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed