फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Unity of the village is the real strength of the society: Padmashree Sudha Singh

गांव की एकता ही समाज की असली ताकत : पद्मश्री सुधा सिंह

Tue, 03 Mar 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 03 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Unity of the village is the real strength of the society: Padmashree Sudha Singh
महराजगंज क्षेत्र के डोमापुर गांव में महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करती पद्मश्री सुधा सिंह
महाराजगंज। ढोलक की थाप, अबीर-गुलाल की रंगत के बीच हर हर महादेव के जयकारा के साथ डोमापुर ग्राम सभा सोमवार को आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया। भगवान शिव मंदिर निर्माण (प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार) के शुभारंभ व होली पर आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामसभा डोमापुर की सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर ओलंपियन, पद्मश्री एवं अर्जुन अवॉर्डी एवं मॉडर्न कोच फैक्ट्री की खेल अधिकारी सुधा सिंह ने ग्रामीणों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया और होली की मंगलकामनाएं दीं।
विज्ञापन

सुधा सिंह ने महिलाओं के माथे पर अबीर-गुलाल लगाया, उन्हें आत्मीयता से गले लगाया, बच्चों को दुलराया और सभी ग्रामवासियों को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया। सुधा सिंह ने कहा कि गांव की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक स्थलों का संरक्षण ही समाज की वास्तविक ताकत है। शिव मंदिर का निर्माण हमारी आस्था के साथ-साथ सामाजिक चेतना का प्रतीक है।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह (सीएम सिंह), सुधा सिंह के पति अमित सिंह, सास सत्यवती सिंह, अजीत सिंह, ज्योति सिंह, सहित शिवनाथ सिंह परिवारजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अपनी बहू के स्वागत में मुस्कुराया डोमापुर
ओलंपियन, पद्मश्री से सम्मानित सुधा सिंह जैसे ही अपने ससुराल डोमापुर पहुंचीं तो ग्रामसभा की सैकड़ों महिलाओं के चेहरे गर्व और स्नेह से खिल उठे। ग्रामीण महिलाओं ने अपनी बहू का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और होली की शुभकामनाएं दीं। सुधा सिंह ने महिलाओं को स्नेहपूर्वक गले लगाया, अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और बच्चों को दुलारते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों, विशेषकर बेटियों को खेल के लिए समय और प्रोत्साहन अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed