{"_id":"6aad8d7303a9d0de9400e69f","slug":"unity-is-essential-for-the-strength-of-the-organization-raebareli-news-c-101-1-slko1034-167759-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी
Sat, 19 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद की जिला कार्यकारिणी के साथ समस्त ब्लॉकों के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को पेंशनर्स भवन में हुई। जिलाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने सेवानिवृत शिक्षकों के देयकों, आठवें वेतन आयोग और कैशलेस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एकजुटता बनाए रखना और संगठन की मजबूती के लिए सभी को जिम्मेदारी से काम करते रहना होगा।
अध्यक्षता कर रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष संत बख्श सिंह ने बताया कि किस तरह एक-एक शिक्षक मिलकर संगठन बनाता है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शिक्षक साथियों से संगठन में विश्वास बनाए रखने की बात कही। बैठक में डलमऊ अध्यक्ष गया बक्श सिंह ने पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 से 2012 तक सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का नोशनल इंक्रीमेंट संबंधित खाते में भेज दिया गया है जबकि वर्ष 2013 से 2015 तक के नोशनल इंक्रीमेंट का कार्य प्रगति पर है।
सेवानिवृत शिक्षक रामविलास ने 2013 से 2015 तक नोशनल इंक्रीमेंट की प्रगति के बारे में जानकारी दी। बैठक में कृष्ण किशोर शुक्ल, गणेश बख्श सिंह, कृपाशंकर द्विवेदी, बालकृष्ण चौधरी, संतोष सिंह, गया शंकर त्रिवेदी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।