फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Underground passage built beneath railway tracks

Raebareli News: रेलवे पटरियों के नीचे बनाया भूमिगत रास्ता

Wed, 26 Mar 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 26 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Underground passage built beneath railway tracks
लखनऊ-रायबरेली रेलखंड के खैरहनी गांव के पास अंडरपास बनाने का चलता कार्य। - फोटो : स्रोत-विभाग
रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली रेलखंड के खैरहनी गांव के पास अंडरपास बनाने के लिए रेलवे ने मंगलवार को छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया। भूमिगत रास्ता बनाने के लिए रेलवे ट्रैक उखाड़ कर सीमेंट का बॉक्स रखा गया। इसके बाद ट्रैक तैयार कर ट्रेनों का आवागमन शुरू करवाया गया। हालांकि इससे किसी भी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन


जिले के बछरावां और कुंदनगंज रेलवे स्टेशनों के बीच खैरहनी गांव पड़ता है। गांववासियों की सुविधा के लिए यहां अंडरपास बनाया जा रहा है। जिसका सबसे महत्वपूर्ण काम रेलवे ट्रैक के नीचे भूमिगत रास्ता बनाना होता है। रेलवे इंजीनियरों ने छह घंटे मेहनत करके ट्रैक को उखाड़ कर खोदाई करके सीमेंट के बड़े बॉक्स रखवाए। अब अंडरपास के लिए ढलान वाला पहुंच मार्ग बनाया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे के क्षेत्रीय वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) विजय श्रीवास्तव ने बताया कि खैरहनी गांव में अंडरपास के लिए रेलवे ट्रैक के नीचे सीमेंट के बक्से रखे गए हैं। इसके लिए सुबह 11:20 से शाम 5:20 बजे तक छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इससे किसी भी ट्रेन के संचालन पर असर नहीं पड़ा है। जल्द अंडरपास का बाकी काम पूरा कर लिया जाएगा, ताकि आसपास बसे गांवों में रहने वालों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed