फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Evidence concealed; fined nine lakh rupees.

Raebareli News: छुपाया साक्ष्य, लगा नौ लाख का अर्थदंड

Thu, 01 Oct 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 01 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Evidence concealed; fined nine lakh rupees.
रायबरेली। उप निबंधन कार्यालय सलोन में साक्ष्यों को छुपाकर कराए गए जमीन के बैनामा के मुकदमे में एडीएम वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्रा ने खरीदार पर 9.09 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। साथ ही दोषी को बैनामे की तारीख से डेढ़ प्रतिशत साधारण मासिक ब्याज भी जमा करने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन

चार जनवरी 2021 को पूरे बरवन सिंह मजरे शंकरदहा मजरे बिहार जिला प्रतापगढ़ निवासी संतोष कुमार ने सलोन के पूरे रम्मा निवासी सुरेश कुमार से भूमि का बैनामा उप निबंधन कार्यालय सलोन में कराया था। आशंका होने पर अधिकारियों की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में तथ्यों को छिपाकर बैनामा कराने की पुष्टि हुई। भूमि का अकृषक मूल्यांकन होना चाहिए था। मौके पर भूमि पर प्लॉटिंग होती मिली थी। ऐसे में कृषि कार्य के लिए भूमि खरीदना उचित नहीं था।
विज्ञापन

दो आपराधिक मामलों का विचारण अब एक साथ होगा : रायबरेली। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने एक आदेश के तहत दो संबंधित आपराधिक मामलों को एक ही न्यायालय में स्थानांतरित किया है। वादी राजकुमार ने प्रार्थना पत्र देकर दोनों मामलों का विचारण एक साथ किए जाने की मांग की थी। राजकुमार ने बताया कि सत्र परीक्षण परीक्षण संख्या 1005/2024 (राज्य बनाम हीरालाल आदि) अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी पाक्सो द्वितीय रायबरेली में विचाराधीन है। इसका संबंधित आपसी मामला, सत्र परीक्षण संख्या 188/2018 (सरकार बनाम अजय कुमार आदि) सप्तम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, रायबरेली में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार ने तर्क दिया कि दोनों वाद एक-दूसरे से संबंधित आपसी मामले हैं, जिनका विचारण और निर्णय एक साथ होना न्यायोचित है।
न्यायालय ने पाया कि दोनों मामले आपसी हैं और इनका विचारण एक साथ करना न्यायहित में होगा। ऐसे में कोर्ट ने प्रार्थना पत्र 3 क स्वीकार कर सत्र परीक्षण संख्या 1005/2024 को अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी पाक्सो द्वितीय से सप्तम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रायबरेली में स्थानांतरित कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed