{"_id":"69ea7d45309cae2fb206e67c","slug":"uncontrolled-bus-runs-over-couple-riding-a-bike-raebareli-news-c-101-1-slko1032-156117-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बेकाबू बस ने बाइक सवार दंपती को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बेकाबू बस ने बाइक सवार दंपती को रौंदा
Fri, 24 Apr 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार। अरखा गांव के पास बुधवार रात बेकाबू निजी बस ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ साल का बेटा घायल हो गया। राहगीरों का कहना है कि बाइक बस में फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटती रही। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
सबीसपुर मजरे कोटरा बहादुरगंज निवासी दशरथ लाल (40) पुत्र प्रभुपाल पंजाब प्रांत के लुधियाना में ठेकेदारी करते थे। दो माह पहले गांव आए थे। बुधवार रात उनके बेटे प्रिंस (9) की तबीयत खराब हो गई। वह पत्नी माधुरी (37) के साथ बेटे को लेकर बाइक से अरखा गांव एक निजी नर्सिंग होम में इलाज करने गए थे। बेटे का इलाज कराने के बाद घर लौट रहे थे।
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अरखा गांव के पास ऊंचाहार से प्रयागराज की ओर जा रही निजी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। बस का पहिया उन्हें कुचलता आगे निकल गया। बेटा उछलकर सड़क से बाहर गिर गया। दशरथ व माधुरी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बेटा घायल हो गया। बाइक बस के अगले हिस्से में फंसकर रगड़ने से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। घायल बेटे को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के सहारे बस की तलाश कराई जा रही है।