{"_id":"627013c5122bb002203e80e2","slug":"uncontrollable-truck-hit-bike-rider-two-killed-raibaraily-news-lko6287774142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: बाइक का संतुलन बिगड़ते ही ट्रक के पहिए के नीचे आए, महिला सहित दो की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: बाइक का संतुलन बिगड़ते ही ट्रक के पहिए के नीचे आए, महिला सहित दो की मौके पर ही मौत
Wed, 04 May 2022 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:00 PM IST
सार
रायबरेली में हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक असंतुलित हो गई जिससे दोनों सवार ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बछरावां कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक व महिला को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार भंवरेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। बाइक का पहिया फिसलते ही दोनों सवार ट्रक के पहिए के नीचे आ जाते हैं।
विज्ञापन
लखनऊ जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनगंज निवासी रामनरेश यादव (48) किसानी के साथ-साथ शादी विवाह में फूलों से सजावट का काम करता था। खेती का काम अमेठी की रहने वाली कुसुमा गौतम (45) बंटाई पर करती थी। दोनों एक बाइक से बछरावां कोतवाली क्षेत्र के भंवरेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। सुदौली चौराहा के पास सीमेंट लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। तेज टक्कर के कारण दोनों बाइक सवार ट्रक के पिछले टायर में फंस गए। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रामनरेश की मौत से आशीष (23), संदीप (21), आकाश (16) के अलावा बेटी अंजलि (22) रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
वहीं मृतका कुसुमा के पति रामसागर की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। कुसुमा की मौत से पप्पी, राधा, आरती, कोमल, अरविंद्र, गोविंद, विशाल समेत अन्य परिवारीजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन