फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uncontrollable car ran in market, four crushed, one killed

बाजार में दौड़ी बेकाबू कार, चार को कुचला, एक की मौत

Thu, 17 Oct 2019 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car ran in market, four crushed, one killed
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के खालेगांव बाजार में बेकाबू कार चार लोगों को कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सलोन क्षेत्र में हुए हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। डीह और ऊंचाहार थाना इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक बछरावा-मौरावा मार्ग पर खालेगांव के पास बाजार लगी हुई थी। उन्नाव जिले के मौरावां की तरफ से तेज रफ्तार कार बछरावां की ओर आ रही थी। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे सब्जी बेंचने और खरीदने वालों को टक्कर मारते हुए निकल गई।
विज्ञापन

इसमें सब्जी लेने आए विश्वनाथ शर्मा (70) की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि सब्जी विक्रेता सुनील कुमार चौरसिया निवासी शेखपुर समोधा, चाट का ठेला लगाने वाले मनोज कुमार निवासी खालेगांव, सब्जी लेने आए जगतपाल निवासी खालेगांव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों घायलों को सीएचसी बछरावां में भर्ती कराया गया है। प्रभारी एसओ यदुवीर सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सलोन-ऊंचाहार मार्ग पर रमजानी का पुरवा के निकट दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें देव नारायण निवासी तेरहो की मौत हो गई, जबकि पुत्तीलाल निवासी बड़का पुरवा मोहनगंज, संतलाल पवैया मोहनगंज, सपना व नौ माह की पूरन घायल हो गई।
सभी घायलों को पीएचसी ले जाया गया, जहां से पुत्तीलाल, संतलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर तिवारीपुर मोड़ के पास कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।
इससे सरबहदा निवासी उमेश व अमरेश घायल हो गए। हादसे के बाद कार भी बेकाबू होकर खड्ड में घुस गई। घायल कार सवार अवधेश बहादुर सिंह, वंदना , संजय सिंह निवासी सेक्टर बी अलीगंज लखनऊ को ऊंचाहार सीएचसी में भर्ती कराया गया।

डीह प्रतिनिधि के मुताबिक सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची कस्बे के निकट दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में लवकुश व कौशल निवासी मिश्रण का पुरवा मजरे सुलखियापुर थाना भदोखर, जबकि दूसरी बाइक पर सवार सचिन निवासी पिछवारा, व ऋषभ निवासी राय का पुरवा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed