फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Umesh and Neetu fastest run

उमेश व नीतू सबसे तेज दौड़े

Mon, 22 Feb 2016 11:46 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Umesh and Neetu fastest run
फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक में सोमवार को मध्य क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्राविधिक शिक्षा के निदेशक ओपी वर्मा ने शुभारंभ के मौके पर कहा कि अपने जीवन के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए खिलाड़ी प्रतिस्पर्धात्मक शैली को अपनाए।
विज्ञापन


मेहनत करके लक्ष्य को पाने का प्रयास करना चाहिए। इससे सफलता जरूर मिलती है। संयुक्त निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों में अनुशासन, लगन, परिश्रम निष्पक्ष भाव होना चाहिए, तभी वे जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र के 26 पॉलीटेक्निक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन छात्र वर्ग में 800 मीटर दौड़ में राजकीय पॉलीटेक्निक बदायूं के उमेश यादव एवं छात्रा वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक गोंडा की नीतू यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा वर्ग में निशक्तों की 50 मीटर दौड़ में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक लखनऊ की शालिनी देवी ने प्रथम स्थान एवं राजकीय पॉलीटेक्निक बरेली की स्वेता पाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ की अंजू यादव ने प्रथम व फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक रायबरेली की शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण हेतु सरकार के प्रयास क्या पर्याप्त हैं, विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निदेशक आरपी शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। यूसी काला, पीएल श्रीवास्तव, विनोद कुमार, रेनू भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed