{"_id":"6115518e8ebc3e0d5b020419","slug":"ujjwala-yojna-raibaraily-news-lko59107774","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार गरीब महिलाओं के किचन में पहुंचेगी उज्ज्वला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार गरीब महिलाओं के किचन में पहुंचेगी उज्ज्वला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले की 30 हजार गरीब महिलाओं की रसोई में उज्ज्वला पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही उन्हें मुफ्त गैस का कनेक्शन मिल जाएगा। अब तक जिले में 2,19,545 महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिल चुका है।
उज्ज्वला योजना के तहत पूर्व में जिले में गरीब परिवारों को आच्छादित करने का प्रयास किया गया। मिले लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 2,19,545 गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुक्त गैस कनेक्शन देकर रसोई तक गैस सिलेंडर पहुंचाई गई।
वर्तमान में करीब 30 हजार लाभार्थियों को योजना का लाभ देने की कवायद शुरू की गई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में उज्ज्वला योजना का लक्ष्य मिलने के बाद जल्द ही जिले में योजना लाभ वंचितों को देनें का काम शुरू होगा। इसके लिए लाभार्थियों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
करीब आठ हजार से दोबारा नहीं भरवाया गैस
उज्ज्वला योजना के तहत गैस का मुफ्त कनेक्शन मिलने के बाद करीब आठ हजार लाभार्थियों ने दूसरी बार गैस ही नहीं भरवाई है। हालांकि शासन ने एक साल में प्रति कनेक्शन धारक को 10 सिलेंडर देने की घोषणा की है। इसके बाद भी तमाम लोग अपने कनेक्शन पर गैस नहीं भरवा रहे हैं। ऐसी दशा में लोग योजना का लाभ नहीं ले रहे है।
डीएसओ को योजना की भनक ही नहीं
डीएसओ विमल शुक्ल को जिले में उज्ज्वला योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ही नहीं है। उनका कहना है कि इस संबंध में रिपोर्ट ऑयल कंपनी के पास रहती है। कितने लोगों को गैस का मुफ्त कनेक्शन दिया गया और अब कितने लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इसकी जानकारी कार्यालय में नहीं है।
रायबरेली में 2.19 लाख से अधिक गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस का मुफ्त कनेक्शन दिया जा चुका है। करीब 30 हजार और लोग इस योजना से लाभान्वित होंगे। हालांकि शासन से लक्ष्य आने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
भीम सिंह यादव, सेल्स मैनेजर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन