फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two young men killed in accident, woman injured

हादसों में दो युवकों की मौत, युवती घायल

Sat, 16 Apr 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 16 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two young men killed in accident, woman injured
हादसा - फोटो : demo pic
जिले में शनिवार रात सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पंजाब मेंल ट्रेन में यात्री की मौत से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र में रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर मनेहरू गांव के पास बारातियों से भरी बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार आशीष (21) निवासी हसवां और प्रीती (24) बरारा बुजुर्ग थाना गदागंज घायल हो गए।
विज्ञापन


हलका सिपाही अमरचंद्र शुक्ला ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में आशीष ने दम तोड़ दिया। उधर, खीरों थाना क्षेत्र में उन्नाव जिले के उड़वा थाना क्षेत्र के पूरनदाजखेड़ा निवासी राजू यादव देर रात खीरों से बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोनामऊ चौराहा के पास बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरने के बाद पेड़ से जा टकराई। इससे राजू की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं लखनऊ से प्रतापगढ़ की तरफ जा रही पंजाब मेल डाउन ट्रेन के एक कोच में एक मुसाफिर की मौत से हड़कंप मच गया।

पंजाब के रहने वाले राम सजीवन पांडेय (62) पंजाब मेल से प्रतापगढ़ जा रहे थे। लखनऊ और रायबरेली रेलवे स्टेशन के बीच अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। कोच में बैठे अन्य मुसाफिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


रायबरेली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम चिकित्सकों के साथ कोच में पहुंची। चिकित्सक ने यात्री की जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी एसओ सुशील कुमार सिंह का कहना है कि मुसाफिर की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। परिवारीजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed