{"_id":"57794fdc4f1c1b6c697f9f00","slug":"two-workers-got-unconscious-during-cleaning-the-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं की सफाई करने उतरे दो श्रमिक हुए बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं की सफाई करने उतरे दो श्रमिक हुए बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
कुआं
- फोटो : demo pic
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कुएं की सफाई करने उतरे दो श्रमिक बेहोश हो गए। आनन-फानन श्रमिकों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों को होश आ गया। सीएचसी के डॉक्टरों का कहना है कि दम घुटने से दोनों बेहोश हुए थे।
जेहटा उसरहा गांव निवासी श्रीपाल का घर के पास ही कुआं है। इस समय कुएं में पानी नहीं है। इसलिए सुबह वह कुएं की सफाई करा रहा था। गांव के विनोद और बिरजू कुएं में नीचे उतरकर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान दोनों अचानक बेहोश हो गए।
श्रीपाल की गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से बाहर निकालकर सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान होश आ गया। सीएचसी के डॉ. सुधीर वर्मा का कहना है कि दम घुटने से दोनों श्रमिक बेहोश हुए थे। अब इलाज के बाद दोनों की हालत में सुधार है।