{"_id":"590625ab4f1c1bce3a441823","slug":"two-villagers-drown-in-well-one-killed-in-collision-of-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से कुएं में गिरे दो ग्रामीण, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से कुएं में गिरे दो ग्रामीण, एक की मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मदूपुर उमरवल गांव के पास शनिवार देर रात बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो ग्रामीण कुएं में गिर गए। इसमें से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में तिलोई सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के राजापुर मजरे रस्तामऊ गांव निवासी करन यादव की शादी शनिवार को थी। बारात जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मदूपुर उमरवल गांव गई थी। गांव के रमेश यादव (45) और राज बहादुर उर्फ कल्लू (50) बाइक पर सवार होकर बारात में शामिल होने मदूपुर उमरवल गांव जा रहे थे।
गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों कुएं में गिर गए। इसी बीच रस्तामऊ गांव का अमान अहमद पहुंच गया। उसने शोरशराबा मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। दोनों को कुएं से बाहर निकालकर एंबुलेंस से तिलोई सीएचसी पहुंचाया गया। जहां राज बहादुर की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं घायल रमेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। खास बात ये रही कि सूचना के बावजूद पुलिस शव का पंचनामा करने नहीं पहुंची। इस पर सीओ तिलोई हौसिला प्रसाद ने फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। सीओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।