{"_id":"56f6c9354f1c1b932df14d29","slug":"two-villagers-beaten-with-sticks-ran-ran-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा, घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह थाना क्षेत्र में शनिवार को दो ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा गया। गांव के ही चार लोगों ने रंजिश में हमला बोला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस धरपकड़ का प्रयास कर रही है।
डीह थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी राजेंद्र पासी व सुखराम पैदल जा रहे थे। गांव के बाहर चार हमलावरों ने लाठियों से हमला बोल दिया, और दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिससे दोनों घायल हो गए। जानकारी होने पर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर भाग गए।
पुलिस ने घटना की पड़ताल की और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। थानेदार पवन त्रिवेदी का कहना है कि घायल राजेंद्र की तहरीर पर गांव के ही अयाज अहमद, फूलचंद्र पाल, रामहेत, गल्लू गूर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रंजिश की बात सामने आ रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर बरेंदा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। गांव निवासी दशरथ का छोेटे भाई मैनू के बीच भूमि का विवाद चल रहा है।
पहले दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद मैनू ने बड़े भाई दशरथ की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि मामले में कार्रवाई होगी।