फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two students were beaten up for misbehaving with a girl student

Raebareli News: छात्रा से अभद्रता पर दो छात्रों को पीटा

Tue, 24 Feb 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 24 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two students were beaten up for misbehaving with a girl student
जगतपुर। छात्रा से अभद्रता करने से नाराज परिजनों ने सोमवार शाम दो छात्रों का अपहरण कर लिया। उनकी पिटाई भी की। बाद में कुछ दूरी पर छात्रों को छोड़कर चले गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ऊंचाहार क्षेत्र के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर इंटर की परीक्षा देने शंकरपुर इंटर कॉलेज आए थे। इसी बीच कार सवार कुछ लोग पहुंचे। दोनों को कार में बैठा लिया। विरोध पर धुनाई कर दी। एक छात्र को झाम का पुरवा, जबकि दूसरे छात्र को बाबूगंज के पास आरोपी छोड़कर भाग निकले। छात्रों ने इंटर की छात्रा का दो दिन पहले वीडियो बना लिया था। सोमवार को परीक्षा के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था।
विज्ञापन


सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा के साथ अभद्रता पर उनके परिजनों की तरफ से घटना की गई थी। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed