{"_id":"5faaec498ebc3e9bf733cc8e","slug":"two-prize-criminals-arrested-fellow-absconding-from-the-spot-raibaraily-news-lko5496432189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो इनामी अपराधी गिरफ्तार, साथी मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो इनामी अपराधी गिरफ्तार, साथी मौके से फरार
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां पुलिस ने सोमवार रात खैरहनी स्थित झबरा जंगल में अवैध तरीके से संचालित की जा रही अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने मौके से दो इनामी बदमाशों को दबोच लिया। एक आरोपी फरार हो गया।
पुलिस का दावा है कि यहां पर तैयार किए गए असलहे लखनऊ में सप्लाई किए जा रहे थे। पकड़े गए बदमाशों के पास से काफी संख्या में तमंचे बरामद किए गए हैं। एसपी श्लोक कुमार ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।
पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाल में अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बछरावां क्षेत्र के खैरहनी स्थित झबरा जंगल में असलहा बनाने की फैक्टरी संचालित की जा रही थी। इसकी सूचना पर थानेदार राकेश सिंह ने टीम के साथ छापा मारा।
विज्ञापन
मौके से बछरावां क्षेत्र के उफरापुर निवासी सुधीर कुमार पासी और नंदाखेड़ा गांव निवासी अशोक कुमार लोध को गिरफ्तार किया गया। रायबरेली के साथ ही लखनऊ में अवैध असलहों की बिक्री की जा रही थी।
इन दोनों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि रसूूलपुर गांव का रहने वाला दीपक लोहार मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
एएसपी ने बताया कि फैक्टरी से 315 बोर के 18 तमंचे और 12 बोर के आठ तमंचे बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक सिलेंडर, 12 बोर की छह अर्द्धनिर्मित नाल, अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की गई।
बछरावां थानेदार राकेश सिंह का कहना है कि दीपक लोहार ही रायबरेली के साथ ही लखनऊ में जाकर लोगों को अवैध असलहा सप्लाई करता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि किन-किन लोगों को अवैध असलहा सप्लाई किए गए। पकड़े गए अपराधी सुधीर के खिलाफ पांच, जबकि अशोक के खिलाफ चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।