{"_id":"614f40f48ebc3efb882e6f69","slug":"two-police-officers-were-charged-for-negligence-raibaraily-news-lko597209911","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर दो थानेदारों पर गिरी गाज, दो कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर दो थानेदारों पर गिरी गाज, दो कार्यमुक्त
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया। दो थानेदारों को लापरवाही के चलते हटा दिया गया वहीं दो एसओ कार्यमुक्त कर दिए गए हैं। एक साथ 25 निरीक्षक-उपनिरीक्षक के तबादलों से हड़कंप मच गया।
अवैध गांजा के मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर जगतपुर कोतवाल भरत उपाध्याय को हटाकर अपराध शाखा में तैनात कर दिया गया। अपराध नियंत्रण में विफल लालगंज कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह को हटाकर अब जगतपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
गैर जनपद से आए निरीक्षक इंद्रपाल सिंह को लालगंज कोतवाली का प्रभार सौंपा गया। क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों की वजह से हरचंदपुर थानेदार बृजेश कुमार राय को हटाकर साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया। वहीं सीतापुर से आए विनय कुमार सिंह को हरचंदपुर थाने का नया एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन
डीह थानेदार पवन प्रताप सिंह, डलमऊ कोतवाल बृजमोहन सिंह को स्थानांतरण पर गैर जनपद के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया। शिवगढ़ थानेदार रवींद्र सोनकर को डीह थाने भेजा गया है। बाहर से आए निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज को शिवगढ़ थाने का प्रभारी बनाया गया है।
सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी को डलमऊ कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई। सीतापुर से आए संजय कुमार त्यागी को सलोन कोतवाल बनाया गया। गैर जनपद से आए दयानंद तिवारी को नसीराबाद थाने भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि विधानसभा चुनाव के चलते विभाग में फेरबदल किया गया। मनमानी की शिकायतें मिलने पर जगतपुर कोतवाल और हरचंदपुर थानेदार को हटाया गया।
एनटीपीसी चौकी में नए इंचार्ज की तैनाती, भोजपुर चौकी प्रभारी हटे
उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव को ऊंचाहार कोतवाली की एनटीपीसी चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। खीरों थाने से उपनिरीक्षक संजय कुमार पाठक को जगतपुर कोतवाली, हरिश्चंद्र यादव हरचंदपुर थाने से थाना मिल एरिया, वीरेंद्र सिंह यादव पुलिस लाइंस से लालगंज कोतवाली की नरपतगंज चौकी प्रभारी, सीताराम मिश्रा पुलिस लाइंस से लालगंज, सरोज सिंह महराजगंज से बछरावां, जागेश्वरनाथ त्रिपाठी पुलिस लाइंस से महराजगंज, राम अचल मिश्रा पुलिस लाइंस से खीरों, उपनिरीक्षक नंदलाल यादव को यूपी-112 से शिवगढ़ थाने भेजा गया।
इसके अलावा महराजगंज कोतवाली में तैनात दरोगा राजकुमार को थुलवासां चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक श्रीराम का पुलिस लाइंस से डीह थाने किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें भदोखर थाने भेजा गया है। थुलवासां चौकी प्रभारी से सदर कोतवाली स्थानांतरित किए गए। आशीष तिवारी को अब सरेनी थाने की भोजपुर चौकी की कमान दी गई है। वहीं भोजपुर चौकी प्रभारी रहे लक्ष्मी नारायण द्विवेदी को सलोन कोतवाली भेजा गया है।