फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two players got black belt

Raebareli News: दो खिलाड़ियों को मिली ब्लैक बेल्ट

Tue, 24 Jun 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 24 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two players got black belt
रायबरेली। कराटे ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट का आयोजन रायबरेली मार्शल आर्ट अकादमी में रविवार को हुआ। इसके नतीजे देर शाम घोषित किए गए। इसमें 35 खिलाड़ियों ने सफलता अर्जित की तो उन्हें सम्मानित किया गया। दो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट मिली, जिनमें प्रतीक सिंह और अनुप्रिया मौर्या शामिल रहीं।
विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित अकादमी परिसर में हुए बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में 35 खिलाड़ियों ने अलग-अलग कलर बेल्ट के लिए अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता अर्जित की। इनमें अद्विक वर्मा, अद्विक यादव, ओस मिश्रा, तृषा तिवारी, जैनेश प्रताप सिंह, कृतिका सिंह, आदर्श बहादुर सिंह, ध्रुव कुमार, अल्पिका सिंह, मोहम्मद फहीम, खूबैब रजा, संबंध कुमार, अन्वी मिश्रा, अनय मिश्रा, अनिरुद्ध सिंह, विधि शर्मा, लक्ष्य, रुद्रांश पटेल, सत्यार्थ पटेल, यश रावत, अजिंक्य पार्थ, अविरल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विराट सिंह, आर्यन जायसवाल, अखंड प्रताप सिंह, प्राणवी शुक्ला, अथर्व शर्मा, श्रेया कौशल, रागी सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, अविका, अदम्य मिश्रा, देवांश मिश्रा, देवन्या मिश्रा, सागर जायसवाल, शौर्य पाल, शौर्या सिंह, वेदांत प्रजापति, इशानी, अनिका गुप्ता, पार्थ सिंह, प्रत्यक्ष मिश्रा, साकेत यादव, अंशिका तिवारी आदि ने भी प्रतिभा दिखाई। जिला कराटे संघ के महासचिव राहुल कुमार पटेल मुख्य परीक्षक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कराटे संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने सफल खिलाड़ियों को बेल्ट प्रदान की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए प्रतियोगिताएं होना जरूरी है। कोच आशीष जायसवाल ने कहा कि इससे बालिकाएं स्वयं की रक्षा कर सकेंगी। इस मौके पर अनूप मौर्या, धीरेंद्र सिंह, किशोरी शरण सिंह, करुण सिंह, मौसम शुक्ला, अविनाश जायसवाल, रमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed