फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two parties clashed after a drunken argument, eight injured

Raebareli News: शराब के नशे में कहासुनी के बाद भिड़े दो पक्ष, आठ घायल

Mon, 21 Jul 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 21 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed after a drunken argument, eight injured
खीरों (रायबरेली)। कुम्हारन खेड़ा मजरे मदनापुर गांव में शनिवार की रात दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से न सिर्फ पथराव हुआ, बल्कि जमकर लाठी-डंडे भी चले। पुलिस कर्मियों के साथ भी कहासुनी हुई। इस संघर्ष में आठ लोग घायल हुए, जिसमें सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मदनापुर निवासी मुन्नालाल लोधी व राम बहादुर लोधी के परिवार के लोगों में रात आठ बजे शराब के नशे में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष घरों से लाठी-डंडे निकाल लिए। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया। एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। आरोपी पुलिस कर्मियों से भी झगड़ा करने लगे। बाद में थाने की पुलिस गांव पहुंची तो स्थिति संभली।
विज्ञापन


संघर्ष में एक पक्ष से रामबहादुर लोधी, बनवारी, आदित्य व दूसरे पक्ष से मुन्नालाल, रामकरन, अमित, उर्मिला, कमलेश घायल हुए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। कमलेश को छोड़कर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बाकी सात घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed