फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two old people died due to corona, 15 people positive

कोरोना से दो वृद्धों की मौत, 15 लोग पॉजिटिव

Sat, 12 Dec 2020 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two old people died due to corona, 15 people positive
रायबरेली। कोरोना से शुक्रवार को दो और मरीजों की मौत हो गई। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 102 हो गई है। वहीं जिले में 15 और कोरोना संक्रमित मिले। पहले से संक्रमित 23 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर पहुंच गए।
विज्ञापन

कोरोना से मरने वाले पुलिस लाइंस चौराहा और जगतपुर क्षेत्र के खजुरी गांव के रहने वाले हैं। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि 4 दिसंबर को शहर के पुलिस लाइंस चौराहा निवासी 90 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

मरीज को लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई है। जगतपुर क्षेत्र के खजुरी गांव के 65 वर्षीय वृद्ध की कोरोना रिपोर्ट 28 नवंबर को पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज को बीबीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी भी मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल के बीच दोनों शवों का अंतिम संस्कार कराया गया है। जिले में शुक्रवार को 2278 लोगों की जांच की गई।
इसमें 1611 मरीजों की एंटीजन और 653 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। जांच में 15 लोग संक्रमित मिले। साथ ही पहले से संक्रमित 23 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 4823 संक्रमित मरीजों में 4564 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। 157 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 102 लोगों की कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed