फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two more women died

दो और महिलाओं ने दम तोड़ा, गांव में मातम

Mon, 15 Jul 2019 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two more women died
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में करंट की चपेट में आई छह महिलाओं में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। तीन-तीन मौतों से गांव में मातम छाया है। घरों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं ने रविवार को लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक महिला की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पचखरा गांव के कुलदीप सिंह के खेत में शनिवार को मजदूरी पर धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर 11 हजार एचटी लाइन का तार टूट कर गिर गया था। इसमें गाँव की किसुन देवी (60) पत्नी गुरुदीन की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि राजपती (55) पत्नी हजारी लाल, सोना देवी (40) पत्नी सुंदर लाल, रामपति (45) पत्नी अमृत लाल, राजवती (45) पत्नी साहब लाल और प्रेमा देवी (50) पत्नी हीरा लाल गंभीर रूप से झुलस गई थी।
जिला अस्पताल से सभी को गंभीर हालत में लखनऊ के लिए रेफर किया गया था। रविवार को लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान तड़के करीब तीन बजे गंभीर रूप से झुलसी महिला राजपती की मौत हो गई है।
दोपहर में एक और झुलसी महिला राजवती की मौत भी हो गई है। जबकि अन्य झुलसी महिलाओं का अभी इलाज चल रहा है। जिसमें एक महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

उपजिलाधिकारी केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि अभी तक तीन महिलाओं की मौत हुई है, जो की बहुत ही दुखद है। कोतवाल धर्मेंद्र दुबे का कहना है कि शवों का अंतिम संस्कार गोकना घाट पर करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed