फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two more deaths from Corona, fourth report of ADM also positive

कोरोना से दो और की मौत, एडीएम की चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Fri, 25 Sep 2020 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two more deaths from Corona, fourth report of ADM also positive
रायबरेली। जिले में बृहस्पतिवार को दो और कोरोना संक्रमित मरीज जिंदगी की जंग हार गए हैं। एक मरीज की मिम्स बारांबकी में इलाज के दौरान तो दूसरे की रेलकोच के एल-2 अस्पताल से मिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) की चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। वहीं 22 नए कोरोना मरीज मिले हैं। सभी को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को 22 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शहर के निराला नगर के रहने वाले 65 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट 14 सितंबर को पॉजिटिव आई थी। एल-1 और एल-2 में भर्ती कराने के बाद हालत गंभीर होने के बाद मरीज को मिम्स बाराबंकी के एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। शिवगढ़ क्षेत्र के नेवाजपुर के रहने वाले 34 वर्षीय युवक को 23 सितंबर को संक्रमित होने के बाद रेलकोच के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर मरीज को बाराबंकी स्थित मिम्स के एल-3 के लिए रेफर कर दिया गया। एल-3 ले जाते समय मरीज की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को एडीएम (प्रशासन) की रिपोर्ट एंटीजन से पॉजिटिव आई थी। इसके बाद जिला अस्पताल में ट्रूनेट से जांच कराई गई तो वह भी पॉजिटिव आ गई थी। पुष्टि के लिए लखनऊ से आरटीपीसीआर जांच कराई तो वह भी पॉजिटिव आ गई थी। इसके बाद बुधवार रात एडीएम की जिला अस्पताल में ट्रूनेट से चौथी बार जांच की गई, जिसकी चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा गुरुवार को पाठकखेड़ा, रामपुर कला, पलिया हरदासपुर, सुभाष नगर, भदोखर, नेवाजपुर, शेखाना जायस,छिवलहा, झारखंडेश्वर अमावां, विष्णु नगर, चुरुआ, नेहरू नगर, जमालनगर, आचार्य द्विवेदी नगर में भी कोरोना मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराए गए 69 मरीज गुरुवार को स्वस्थ हो गए। मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उनके घर भेज दिया गया है।
जिले में अब तक 2650 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिसमें 2010 मरीज स्वस्थ होने के बाद अपने घर जा चुके हैं। वर्तमान समय में कोविड के विभिन्न अस्पतालों में 566 मरीजों को भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। सीएचसी डीह में गुरुवार को 93 लोगो की एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई, जिसमें सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

सीएचसी अधीक्षक को लालगंज के कोविड अस्पताल व गोपालपुर निवासी दूसरे मरीज को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फुरसतगंज सीएचसी में तैनात चीफ फार्मासिस्ट की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें होम आइसोलेट कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन के लिए अस्पताल को बंद करा दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचपी यादव ने बताया कि फार्मासिस्ट को होम आइसोलेट करा दिया गया है। अस्पताल को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed