फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two more corona patients found in Rae Bareli

रायबरेली में दो और कोरोना मरीज मिले

Wed, 27 May 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Two more corona patients found in Rae Bareli
रायबरेली। कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रायबरेली में बुधवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मिले। दोनों मरीज खीरों क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक मुंबई व दूसरा अहमदाबाद से आया था। पाहो गांव पहले से ही सील है।
विज्ञापन

केस मिलने के बाद गंगाखेड़ा गांव को भी सील कर दिया गया। इसके अलावा एक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गया है। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना के एक गंभीर मरीज को लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खीरों प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पाहों गांव के एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि पिछले सप्ताह हुई थी। अब 20 मई को अहमदाबाद से घर पाहो आए एक और प्रवासी श्रमिक में कोरोना का संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उसकी पत्नी, मां और उसकी दो बेटियो व संपर्क में आए दो पड़ोसियों को क्वारंटीन में भेजा गया है। इसके अलावा मुंबई से आए गंगाखेड़ा मजरे दोकनहा के रहने वाले युवक में भी कोरोना की पुष्टि हो गई है।
उसके परिवार के 11 लोगों को जांच व इलाज क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है। गांव को सील भी कर दिया दिया है। सीएमओ रायबरेली डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दो केस और मिले हैं। रोहनियां ब्लॉक क्षेत्र के सराय अख्तियार गांव के कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट फिर निगेटिव आ गई है।

पूर्व में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पॉजिटिव आ गई थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके अलावा मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए एक मरीज की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed