फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two miscreants who looted a vegetable trader were arrested

Raebareli News: सब्जी कारोबारी को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 20 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who looted a vegetable trader were arrested
रायबरेली। चार दिन पहले सब्जी कारोबारी के साथ हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूटी गई नकदी, तमंचा व एयरगन बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक बदमाश खुद को पहले पुलिसकर्मी बताते थे और फिर एयरगन दिखाकर वाहनों के दस्तावेज चेक करने के नाम पर लूट करते थे।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि महराजगंज कस्बे के जाकिर हुसैन नगर मोहल्ला निवासी सब्जी कारोबारी शमीम 16 जून को पिकअप से आलू खरीदारी कानपुर जा रहे थे। महराजगंज-बछरावां रोड पर बरहुआं गांव के निकट कार सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर लाइसेंस चेक करने के नाम पर कारोबारी को रोक लिया था।
विज्ञापन


कारोबारी को धमकाकर 70 हजार रुपये लूट लिए थे। वारदात के खुलासे के लिए महराजगंज कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव, एसओजी प्रभारी विजेंद्र शर्मा, सर्विलांस प्रभारी सीपी सिंह की अगुवाई में टीमें गठित की गई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और सर्विलांस के जरिए बदमाशों का सुराग लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे नेवाजगंज नहर के पास से घटना में शामिल दो बदमाशों को पकड़ा गया। इसमें सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के पुखरदहा गांव निवासी एवं हाल पता लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र के छोटा भरवारा निवासी रूद्र प्रताप सिंह उर्फ मोटू और बस्ती जिले के पैकुलिहा थाना क्षेत्र के मुुकुंदपुर गांव निवासी एवं हाल पता बीबीडी थाना क्षेत्र के मानस गार्डन निवासी आदर्श सिंह उर्फ गोलू शामिल हैं।


आरोपियों के पास से 20 हजार 500 रुपये, एक कार, एक एयरगन, तीन मोबाइल, एक आईडी कार्ड मिला है। बाकी पैसा किराया व अन्य शौक पूरा करने में खर्च किया। एसपी के मुताबिक बरामद की गई कार आरोपी रूद्र के बड़े भाई की है, जो सेना में जवान हैं। शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed