{"_id":"571d0d904f1c1b946c8b496d","slug":"two-killed-in-accidents-including-old-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : demo pic
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुईं सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस लेकर भाग रहे चालक को ऊंचाहार पुलिस ने पकड़ लिया है। जगतपुर थाना क्षेत्र के छीछेमऊ गांव निवासी सतेंद्र कुमार (10) पुत्र ईश्वरचंद्र यादव बिछियावादी गांव से परिवारीजनों के साथ लौट रहा था।
जगतपुर कस्बे में लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे को पार करते समय रायबरेली की ओर से आ रही प्रयोग डिपो की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल सतेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के चालक बस लेकर भाग निकला।
ग्रामीणों की सूचना पर ऊंचाहार पुलिस ने चालक और बस को ऊंचाहार में दबोच लिया। जगतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं सरेनी थाना क्षेत्र के हैबतपुर कला गांव की रहने वाली छिटाना देवी (60) गांव के पास ही बकरी चरा रही थी। गांव से एक बारात जानी थी। चालक कार को मोड़ रहा था। अचानक कार पिछला पहिया वृद्धा के ऊपर चढ़ गया।
गंभीर रूप से घायल छिटाना की मौके पर मौत हो गई। एसओ एके सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।