{"_id":"5787d3a24f1c1b027d13f897","slug":"two-killed-in-accident-including-military","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में फौजी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में फौजी समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को भदोखर थाना क्षेत्र के झकरासी बाजार के पास सड़क हादसे के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुईं सड़क दुर्घटनाओं में सेना के जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि जवान की पत्नी और छह माह की बेटी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे तिवारी मजरे बेलागुसीसी गांव निवासी पवन कुमार यादव (32) पुत्र सुंदरलाल यादव सेना में तैनात था। मौजूदा समय में उसकी तैनाती भटिंडा पंजाब में थी। उसके छोटे भाई रामसुमिरन यादव की 10 जुलाई को शादी थी।
भाई की शादी में शामिल होने के लिए पवन अवकाश पर घर आया था। पत्नी का इलाज कराने गुरुवार सुबह स्कूटी से जिला मुख्यालय स्थित एक नर्सिग होम जा रहा था। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर झकरासी गांव के पास पत्थर लादकर इलाहाबाद की तरफ जा रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी शकुंतला यादव (30) और छह साल की बेटी घायल हो गई। थानेदार एसएन यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानेदार का कहना है कि ट्रक कब्जे में लेकर चालक पकड़ लिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सलोन कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-सलोन मार्ग पर बगहा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछल कर दूर गिरा, वहीं बाइक में आग लग गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी का कहना है कि हादसे के बाद कार चालक ने खुद सूची पुलिस चौकी में जाकर इसकी सूचना दी। कार चालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बाइक भी पूरी तरह से जल गई। न तो उसका नंबर पता चल रहा है और न ही उसमें गाड़ी के कागजात मिले। इससे शिनाख्त में दिक्कत आ रही है।