{"_id":"686d7194061fb262ae07c949","slug":"two-jailed-for-illegal-collection-at-vehicle-stand-raebareli-news-c-101-1-slko1031-136703-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वाहन स्टैंड पर अवैध वसूली में दो को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वाहन स्टैंड पर अवैध वसूली में दो को जेल
Wed, 09 Jul 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। वाहन स्टैंड पर अवैध वसूली के मामले में ठेकेदार समेत अन्य लोगों पर सोमवार देर रात केस दर्ज कर लिया गया। मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में लिए गए दो आरोपियों को जेल भेज दिया। करीब 25 टेंपो चालकों ने सोमवार सुबह डीएम व एसपी से मिलकर वाहन स्टैंड पर अवैध वसूली किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोप लगाया था कि राना नगर और राजघाट पर ठेकेदार और उनके गुर्गों की शह पर उनसे 35 के बजाय 80 रुपये वसूले जा रहे हैं। डीएम-एसपी ने प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि टेंपो चालक मनीष कुमार की तहरीर पर राना नगर के वाहन स्टैंड के ठेकेदार नीरज सिंह और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के लखपति नगर निवासी शिवा सिंह और सुभाष सिंह को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें जेल भेजा गया है।
बसों से वसूली करने वाले को बचा रही पुलिस
गौतमबुद्ध नगर जिले के बस चालक सोमवीर ने 13 जून को सुल्तान सिंह और टैक्सी स्टैंड पर मौजूद कुछ लोगों के खिलाफ अवैध वसूली का केस दर्ज कराया था। पीडि़त का आरोप था कि गोल चौराहा और त्रिपुला चौराहा पर आरोपी जबरन बस रोकवाकर 250 और 150 रुपये वसूलते हैं। कोई रसीद भी नहीं देते हैं। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हैं। केस दर्ज हुए एक माह का समय बीतने वाला है। मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बस चालकों का आरोप है कि त्रिपुला चौकी इंचार्ज और उनके मातहत अवैध वसूली करने वालों को बचाने का कार्य कर रहे हैं। चौकी में तैनात पुलिस कर्मी कहते फिर रहे हैं कि सुल्तान का नाम एफआईआर से हटा दिया जाएगा।