{"_id":"0c261e926807c63d20fb33e40a61199a","slug":"two-imitator-cede-its-four-central-administrators-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नकलची दबोचे, चार केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नकलची दबोचे, चार केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। डीआईओएस डॉ. विनय मोहन के सचलदस्ते ने दो नकलचियों को दबोचा। कई अन्य परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान में मनमानी मिली।
इस पर चार परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जिले में मंगलवार को 160 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा हुई।
डीआईओएस के सचलदस्ते ने ज्ञान भारती इंटर कॉलेज परशदेपुर में छापा मारा तो यहां एक छात्रा के पास नकल सामग्री मिली। परीक्षा के दौरान व्यवस्था भी ठीक न मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
पं. लखनलाल शुक्ला इंटर कॉलेज परैया नमकसार में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। यहां भी व्यवस्था ठीक न मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस दिया गया है।
डीआईओएस ने जीजीआईसी डीह और एसडी पांडेय इंटर कॉलेज डीघा का निरीक्षण किया। यहां सीटिंग प्लान ठीक नहीं मिला। इस पर डीआईओएस ने दोनों परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
बोर्ड परीक्षा में नकलचियों को पकड़ने के लिए छह सचल दस्ते बनाए गए हैं। जिसमें डीआईओएस समेत चार सचल दस्ते ही परीक्षा केंद्रों पर छापा मार रहे हैं।
डायट प्राचार्य व बीएसए का सचल दस्ता केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए नहीं पहुंच रहा है। मंगलवार को भी डीआईओएस के अलावा कोई सचल दस्ता नकल पकड़ने में सफल नहीं हुआ।