फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two friends died in a car accident

Raebareli News: कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

Mon, 21 Apr 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 21 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two friends died in a car accident
बीसाखेड़ा गांव के पास हादसे में मृतक नीरज की बेहोश मां को होश में लाने का प्रयास करती महिलाएं। - फोटो : संवाद
सरेनी (रायबरेली)। सरेनी इलाके में रविवार शाम करीब चार बजे कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में रोना पीटना मच गया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुर्मी सरायं गांव निवासी नीरज पटेल (40) पुत्र राजेंद्र बहादुर बाइक से लालगंज से वापस घर जा रहे थे। बेहटा चौराहा पर सरेनी थाना क्षेत्र के बंडई गांव के रहने वाले दोस्त लाल बहादुर सिंह (35) पुत्र स्व. रामेश्वर सिंह से उनकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन


इस दौरान लाल बहादुर ने नीरज से किसी काम के सिलसिले में पंडित का पुरवा जाने का आग्रह किया। इस पर दोनों बाइक से पंडित का पुरवा जा रहे थे। सरेनी-लालगंज मार्ग के बीसाखेड़ा मोड़ के पास कार से टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार अधिक थी। टक्कर के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। मृतक लाल बहादुर की शादी अभी नहीं हुई थी। नीरज की मौत से पत्नी सीमा, बेटी महिमा व मुस्कान के आंसू नहीं थम रहे हैं। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed