{"_id":"5fb6c9c68ebc3e9bdd1f7d49","slug":"two-dumpers-and-one-jcb-seige-in-soil-mining-three-arrested-raibaraily-news-lko5507718129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खनन में दो डंपर व एक जेसीबी सीज, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खनन में दो डंपर व एक जेसीबी सीज, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया पुलिस और खनन विभाग की टीम ने बुधवार रात राही गांव में छापा मारकर मिट्टी खनन पकड़ा। पुलिस ने दो डंपर व एक जेसीबी सीज कर खनन के कार्य में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
मिल एरिया थानेदार धर्मेंद्र कुमार दुबे को सूचना मिली कि राही गांव में रात में मिट्टी खनन किया जा रहा है। इस पर थानेदार ने खनन विभाग की संयुक्त टीम के साथ छापा मारा तो सूचना सही पाई गई और मौके पर मिट्टी खनन हो रहा था।
थानेदार ने बताया कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के रजवापुर गांव निवासी चंद्र कुमार, जीवत कुमार, संग्रामपुर निवासी पप्पू को गिरफ्तार किया गया है। मिट्टी लदे दो डंपर, बिना नंबर की एक जेसीबी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।