फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two deputy jails transferred non-district

दो डिप्टी जेलरों पर गिरी गाज, गैर जनपद किया गया तबादला

Mon, 01 Jul 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two deputy jails transferred non-district
रायबरेली जिला कारागार का भवन। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिला कारागार में बंदियों से उठक-बैठक कराने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। लापरवाही की गाज दो डिप्टी जेलरों पर गिरी है, जिन्हें गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। साथ ही शातिर बंदी आकाश यादव को भी लखनऊ जिला कारागार शिफ्ट कर दिया गया है। जेल की सुरक्षा को लेकर कई अन्य शरारती बंदियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि जल्द कई अन्य बंदी भी दूसरे जिलों की जेलों में शिफ्ट किए जा सकते हैं। जेल में तैनात कई सिपाही भी संदिग्ध मिले हैं। इनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि 20 जून को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जेल के अंदर बंदियों से उठक-बैठक कराई जा रही थी। साथ ही एक-दूसरे को थप्पड़ मरवाए थे।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद डीएम नेहा शर्मा, एसपी सुनील कुमार सिंह ने जेल में छापा मारा था। छापे के दौरान गांजा, दो मोबाइल फोन, सिम आदि सामग्री बरामद हुई थी। डीआईजी जेल ने प्रकरण की जांच लखनऊ आदर्श कारागार के अधीक्षक आरएन पांडेय को सौैंपी थी। जेल अधीक्षक आरएन पांडेय ने यहां पहुंचकर प्रकरण की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेलर ज्ञान प्रकाश समेत अन्य जेल अफसरों, सिपाहियों से प्रकरण को लेकर पूछताछ की थी। उठक-बैठक कराने वाले बंदी आकाश यादव और उठक-बैठक करने वाले बंदी दिलीप, धर्मेंद्र और भास्कर के भी बयान दर्ज किए थे। अमर उजाला से बातचीत में लखनऊ आदर्श कारागार के अधीक्षक आरएन पांडेय ने बताया कि बंदी आकाश यादव को लखनऊ जेल शिफ्ट कर दिया गया है।
आकाश ने ही रायबरेली जेल में बंदियों से उठक-बैठक कराई थी। उधर, जेलर ज्ञान प्रकाश ने बताया कि जेल में तैनात डिप्टी जेलर राजेश कुमार का शाहजहांपुर और डिप्टी जेलर राकेश वर्मा का तबादला रामपुर किया गया है। जेलर का कहना है कि बंदियों के उठक-बैठक कराए जाने के मामले में लापरवाही पाए जाने पर शासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
जेल में बंद आकाश यादव पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक भदोखर थाना क्षेत्र में दो मिल एरिया थाने में एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा बरेली जिले में भी दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें एक मामला हत्या का है। भुएमऊ के ग्राम प्रधान देशराज पर जल्द कार्रवाई हो सकती है।

देशराज को खुश करने पर ही बंदी आकाश ने तीन बंदियों से जेल के अंदर उठक-बैठक कराई थी। इसका वीडियो बनाकर बकायदा प्रधान को भेजा था। जेल अधीक्षक आरएन पांडेय का कहना है कि प्रधान देशराज के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए लिखा पढ़ी की जाएगी। प्रधान की वजह से ही बंदी आकाश यादव ने यह सब जेल के अंदर उठक-बैठक लगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed