फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two deaths from Corona, 51 positive including DM house guard

कोरोना से दो मौतें, डीएम आवास के होमगार्ड समेत 51 पॉजिटिव

Mon, 07 Sep 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two deaths from Corona, 51 positive including DM house guard
रायबरेली। कोरोना के कहर ने सोमवार को दो और मरीजों की जान ले ली। इसके अलावा डीएम आवास के कुक और स्वयं जिलाधिकारी के संक्रमित होने के बाद सोमवार को तैनात महिला होमगार्ड भी संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के संविदा कर्मचारी की मौत के बाद कार्यालय को पूरी तरह से बंद करा दिया गया है। डीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण कलक्ट्रेट परिसर के भी सभी दफ्तरों में सोमवार को ताला लटका रहा।
विज्ञापन

परिसर को सैनिटाइज करने का काम दिनभर चला। दो डॉक्टरों की टीम ने आवास पर पहुंचकर डीएम की सेहत की जांच की है। जिले में सोमवार को 51 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि नगर पालिका में संविदा पर काम करने वाले खाली सहाट के वृद्ध की कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई है। शहर के ही जगदीशपुर के रहने वाले एक अधेड़ की भी इलाज के दौरान मिम्स बाराबंकी में मौत हुई है।
नगर पालिका कार्यालय को सैनिटाइजेशन के लिए सील कराया गया है। जिलाधिकारी आवास पर तैनात महिला होमगार्ड की सोमवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
डीएम, उनके कुक और आवास पर तैनात होमगार्ड के संक्रमित होने के बाद कलक्ट्रेट परिसर सोमवार को पूरी तरह से बंद रहा। सैनिटाइजेशन का काम भी नगर पालिका की ओर से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि देदानी गांव में चार लोग संक्रमित मिले हैं।
बेलाटेकई, गुरुनानक नगर, दक्षिणी जहानाबाद, रेलकोच, प्रकाश नगर, आनंद नगर, जगदीशपुरम, बथुआ खास, बछरावां, खटिकाना, महेशगंज आदि क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सभी मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हरचंदपुर सीएचसी के अधीक्षक समेत सात स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद सोमवार को अस्पताल को पूरी तरह से सील कर दिया गया। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा।
ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक आरती सिंह ने बताया कि सैनिटाइजेशन का काम पूरा होने के बाद अस्पताल की सेवाएं शुरू होंगी। महराजगंज कस्बे के एक पैथालॉजी सेंटर का संचालक कोरोना पॉजिटिव हो गया। उसे होम आइसोलेशन में भेजा गया है।

सोमवार को ठाकुरपुर गांव में 30 लोगों की जांच की गई। सीएचसी में 19 लोगों की जांच में दो लोग पॉजिटिव मिले। सीएचसी के सामने एक निजी पैथोलॉजी चला रहे संचालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed