{"_id":"57b74c1f4f1c1b73156eb164","slug":"two-dead-in-motorcycle-collision-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में एक मरा, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में एक मरा, चार जख्मी
रायबरेली
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को खीरों थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाद क्षतिग्रस्त बाइक को थाना लेकर जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों थानाक्षेत्र में शुक्रवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
गुरुबख्शगंज थानाक्षेत्र के पासिन का पुरवा मजरे मेरामऊ निवासी जयहिंद (35) अपने साथी विनोद कुमार निवासी ओनई पहाड़पुर के साथ एक बाइक से लालगंज की ओर जा रहा था। सामने से गौनहा निवासी मोहित पटेल (20) अपने साथी अरविंद पटेल और सूरज निर्मल के साथ घर से बरवलिया तिराहे पर पेट्रोल भराने आ रहा था।
जैसे ही मोहित ने अपनी बाइक सड़क से पेट्रोल पंप की ओर घुमाई। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे जयहिंद की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी खीरों ले जाया गया, जहां जयहिंद को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। थानेदार अनिल सिंह ने बताया की दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से दो की जान गई, दो घायल : ऊंचाहार थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। अमिलिहा का पुरवा निवासी विजय कुमार (22) अपने दोस्त बृजेश कुमार निवासी बड़ौवा और अरविंद कुमार निवासी अमिलिहा का पुरवा के साथ बहेरवा गया था।
वहॉ से वापस आते समय एनटीपीसी गेट नंबर 2 के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। यही नहीं सड़क के किनारे चल रहे एक राहगीर को भी ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे चारों घायल हो गए।
सभी को एनटीपीसी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से सभी को जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। घायल राहगीर जहूर अंसारी (35) निवासी लियनिया पटहा थाना पुरलिया पश्चिम बंगाल एनटीपीसी में काम करने वाली एक निजी कम्पनी का श्रमिक था।
घायलों में विजय कुमार की रायबरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि जहूर अंसारी की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं बृजेश कुमार और अरविंद घायल हुए।