फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two crore lights caught payment in 136 panchayats, director ordered inquiry

136 पंचायतों में दो करोड़ की लाइटों का भुगतान पकड़ा, निदेशक ने दिए जांच के आदेश

Sat, 04 Jan 2020 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two crore lights caught payment in 136 panchayats, director ordered inquiry
रायबरेली। पंचायतीराज विभाग में अधिकारियों की साठगांठ से स्ट्रीट लाइटें और सोलर लाइटें लगवाने में बड़े खेल की आशंका है। ताबड़तोड़ दो करोड़ से अधिक का भुगतान किए जाने का मामला शासन स्तर पर पकड़ में आने के बाद निदेशक ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही जांच पूरी न होने तक लाइटों के भुगतान पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अब तक जिले की 136 ग्राम पंचायतों ने लाइट लगवाने के नाम पर दो करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया है। शासन स्तर से जांच के आदेश के बाद पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रधानों में बेचैनी है। पंचायतीराज विभाग से मिलने वाले बजट से होने वाले विकास कार्यों का भुगतान ऑनलाइन किए जाने के बाद भुगतान होते ही कारनामे पकड़ में आ रहे हैं।
विज्ञापन

पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान किए जाने के बाद 136 ग्राम पंचायतों में मनमाने तरीके से लाइट लगवाने का मामला पकड़ में आया है। पंचायतीराज निदेशक की समीक्षा में मनमानी पकड़ में आई। 136 ग्राम पंचायतों ने लाइट लगवाने के नाम पर दो करोड़ से अधिक रुपयों का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रोझइया भीखमशाह, टिकठा मुसल्लेपुर, सुदामापुर, टांघन, मनिहरशर्की, मखदूमपुर, हेवतहा नेवढिय़ा सहित अन्य गांवों में स्ट्रीट लाइट लगवाने के नाम पर भुगतान किया गया है। इसके अलावा सलोन, ऊंचाहार, सरेनी, शिवगढ़, राही, अमावां, बछरावां, हरचंदपुर, डलमऊ, लालगंज, खीरों आदि ब्लॉकों में मनमाने तरीके से लाइटों के नाम पर भुगतान किए जाने की आशंका है।

निदेशक ने डीपीआरओ को लाइटों के भुगतान पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि पंचायतीराज निदेशक ने स्ट्रीट लाइटों के नाम पर अब तक हुए भुगतान के जांच के आदेश दिए हैं। 136 ग्राम पंचायतों में करीब दो करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। निदेशक के निर्देश पर लाइटों के भुगतान पर जांच पूरी न होने तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed