{"_id":"68069b433c82d0a337086b8f","slug":"two-bikes-collided-middle-aged-man-died-raebareli-news-c-101-1-rai1002-131488-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दो बाइकें भिड़ीं, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दो बाइकें भिड़ीं, अधेड़ की मौत
Tue, 22 Apr 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। अमेठी जनपद के थाना गौरीगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 माधवपुर निवासी राधेश्याम मौर्य (55) रविवार शाम को बाइक से परशदेपुर आ रहे थे। उन्हें बेटे की ससुराल में सगाई कार्यक्रम में शामिल होना था। रास्ते में परशदेपुर-अमेठी रोड पर निनावा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में राधेश्याम मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद दूसरा बाइक चालक भाग गया। राधेश्याम को गंभीर हालत में सलोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक राधेश्याम हेलमेट नहीं लगाए थे। राधेश्याम मौर्य की मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज कृष्ण चंद्र ने बताया कि सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल
लालगंज। सड़क दुर्घटनाओं में रविवार देर शाम दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जगतपुर रामगढ़ी गांव के निकट पिकअप ने बाइक सवार पुलिसकर्मी रामराज यादव (48) निवासी रानीपुर को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कस्बे की मुख्य सड़क पर बाइक की टक्कर से मुबारकपुर निवासी बच्चनलाल को गंभीर चोटें आ गईं। दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।