{"_id":"63e2a1660d6ee864aa0a2ac2","slug":"two-accused-arrest-raibaraily-news-c-13-1-79714-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दो हत्या आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दो हत्या आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश में पुलिस
Wed, 08 Feb 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 08 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज पुलिस ने मंगलवार को युवक की हत्या के मामले में मामा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चौथे हत्या आरोपी को पुलिस तलाश रही है। युवक की हत्या से परिजनों में गुस्सा है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सोहाईबाग निवासी अभय प्रताप सिंह (28) कृषि वानिकी समिति मलिकमऊ चौैबारा में लकड़ी कटाने का काम करता था। शनिवार को अभय को पीटकर अधमरा कर दिया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उसने लखनऊ एसजीपीजीआई में दम तोड़ दिया था।
पैसों के लेनदेन में युवक का कत्ल किया गया था। मामले में अभय के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के मामा व चकसुंडा निवासी राजकुमार सिंह उर्फ धीरेंद्र, बड़ा पूरा निवासी दीपक सिंह, बल्दूपुर गांव निवासी शशांक सिंह और मलिकमऊ चौबारा निवासी कमलाकांत सिंह उर्फ मोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस ने मामले में आरोपी शशांक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अभय के मामा राजकुुमार और दीपक सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार चौथे आरोपी कमलाकांंत की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द उसे भी पकड़ा जाएगा।
चंद पैसों की खातिर उजाड़ी जा रही हरियाली
मलिकमऊ कृषि वानिकी सहकारी समिति की ओर से लगाए गए पेड़ों को चंद पैसों की खातिर काटा जा रहा है। समिति के पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर एएसपी से मुलाकात की। उन्होंने एएसपी को पत्र देकर बताया कि कृषि वानिकी की ओर से पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण किया जाता है। इसके लिए क्षेत्रीय किसानों की जमीन को समिति अनुबंध पर लेती है। इस समय समिति के यूकेलिप्टस, शीशम, सागौन के 2.50 लाख पौधे हैं। मलिकमऊ चौबारा गांव के पूर्व प्रधान एक जनप्रतिनिधि की मिलीभगत से किसानों को अपने पक्ष में करके चंद पैसों के लिए मनमाने तरीके से पेड़ कटवा रहे हैं। जनवरी से लेकर अब तक एक लाख पौधों की कटान हो चुकी है। पेड़ों की कटान के लिए परमिट भी नहीं ले रहे हैं। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने सीओ लालगंज को प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उधर, पूर्व अध्यक्ष ने डीएम को भी पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।