{"_id":"58b45ea54f1c1bec27830bfb","slug":"truck-the-young-woman-was-thrashed-to-death-the-villagers-put-the-jam-on-the-way-to-keep-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने युवती को रौंदा, मार्ग पर शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने युवती को रौंदा, मार्ग पर शव रख लगाया जाम
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक ट्रक ने युवती को रौंद दिया। यह हादसा उस समय हुआ जब युवती खेत के लिए जा रही थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। कहा कि ट्रक मालिक पर कार्रवाई की जाए।
मुआवजा दिया जाए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस फोर्स और तहसीलदार मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे तक मार्ग जाम रहा। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहनी का पुरवा मजरे हलोर गांव की रहने वाली आशू (19) पुत्री दयाराम सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत जा रही थी। घर के सामने सड़क पार करते समय हैदरगढ़ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया, लेकिन चालक ग्रामीणों को चकमा देकर भाग गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महराजगंज-हैदरगढ़ राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है था कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के साथ ट्रक मालिक को मौके पर बुलाया जाए।
सूचना मिलने पर तहसीलदार तृप्ती गुप्ता और कोतवाल आरके सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक मार्ग जाम रहा। इससे वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। कोतवाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
युवती की मौत से परिवारीजन ही नहीं ग्रामीण भी गमगीन है। युवती की शादी तय थी। 5 मई को बारात आनी थी। घर में शादी को लेकर सभी खुश थे। शादी के लिए सामान खरीदा जा रहा था, लेकिन युवती की मौत से खुशियां एक पल में ही गम में बदल गई। पिता दयाराम, मां माया देवी, बहन अंशू, भाई आशीष और अनीस का रो-रोकर हाल बेहाल है।