{"_id":"6ac6a33433b602e82c0e9b24","slug":"truck-could-not-be-retrieved-from-the-sai-river-raebareli-news-c-101-1-rai1002-169313-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सई नदी से नहीं निकला जा सका ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सई नदी से नहीं निकला जा सका ट्रक
Thu, 08 Oct 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
परशदेपुर क्षेत्र के सई नदी में गिरे चीनी के बोरे से लदे ट्रक को निकालने में जुटी गोताखोरों की ट
परशदेपुर। सई नदी में डूबे चीनी लदे ट्रक को निकालने का प्रयास बुधवार को भी असफल रहा। पुलिस-प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने तीन क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकालने के लिए कई घंटे मशक्कत की, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण सफलता नहीं मिल सकी। टीम को लौटना पड़ा।
शनिवार सुबह डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर में सलोन-जायस मार्ग पर केशवापुर गांव के पास चीनी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सई नदी में गिर गया था। हादसे के दौरान ट्रक चालक अंकित कुमार ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। इसके बाद उसने वाहन स्वामी को घटना की जानकारी दी और घर चला गया था।
घटना के अगले दिन रविवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में ट्रक का पता लगाया। अधिक जलस्तर और तेज बहाव के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। बुधवार को गोताखोरों ने गहरे पानी में उतरकर ट्रक को टोचन किया। इसके बाद क्रेन की मदद से उसे खींचने का प्रयास किया गया। इसी दौरान रस्सा ठीक से न बंधने और ट्रक का भार अधिक होने के कारण उसका एक हिस्सा टूट गया। इससे ट्रक को बाहर निकालने का अभियान रोकना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रक निकाले जाने की सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सई नदी के तट पर जुटी भीड़ में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बावजूद लोग मौके पर डटे रहे।
सीओ यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि पुलिस और गोताखोरों की टीम ने नदी से ट्रक निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तीन क्रेन भी मंगाई गई थीं। नदी का जलस्तर और बहाव कम होने के बाद दोबारा ट्रक निकालने का प्रयास किया जाएगा।