{"_id":"6ac7fb09b560e773ec086b39","slug":"12-city-roads-will-now-be-pothole-free-raebareli-news-c-101-1-slko1031-169385-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शहर की 12 सड़कें अब होंगी गड्ढामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शहर की 12 सड़कें अब होंगी गड्ढामुक्त
विज्ञापन
कचहरी रोड पीएनटी कॉलोनी के पास सड़क की मरम्मत करते श्रमिक।
रायबरेली। बारिश का दौर थमने के बाद गड्ढों में तब्दील शहर की प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का अभियान शुरू हो गया है। नगर पालिका की ओर से 12 सड़कों के करीब सात किमी हिस्से की मरम्मत कराई जाएगी। इस पर करीब सात लाख रुपये खर्च होंगे। सड़कों के गड्ढों से परेशान नागरिकों को अभियान पूरा होने के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के कारण कई सड़कों के गड्ढे और गहरे हो गए हैं, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
नगर पालिका ने बारिश थमने के बाद अभियान शुरू कराया है। इसकी शुरुआत सुपर मार्केट रोड से की गई है। अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि नागरिकों की परेशानी को देखते हुए अभियान शुरू कराया गया है। काम की निगरानी संबंधित लोक निर्माण विभाग के जेई से कराई जा रही है, ताकि कार्य की गुणवत्ता बनी रहे।
जेई की निगरानी में होगा काम
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि नागरिकों की परेशानी को देखते हुए शहर में गड्ढा मुक्त अभियान शुरू करा दिया गया है। सुपर मार्केट रोड से इसकी शुरुआत हुई है। गड्ढा मुक्त अभियान की मॉनीटरिंग भी संबंधित लोक निर्माण विभाग की जेई से कराई जा रही है, ताकि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो सके।
विज्ञापन
ये सड़कें होंगी गड्ढामुक्त
सुपर मार्केट से घंटाघर रोड, गल्ला मंडी रोड, बाम्बे धर्मकांटा रोड, नेहरू नगर रेलवे क्रासिंग से ओवरब्रिज रोड, नेहरू नगर रेलवे क्रासिंग से डिग्री कॉलेज रोड, जेल गार्डेन रोड, खालसा चौक से अस्पताल चौराहा रोड, डीएम आवास से घंटाघर रोड तक, बस स्टेशन चौराहा से कानपुर रोड तक, कहारों का अड्डा, किला बाजार रोड, बड़ा घोसियाना ओवरब्रिज के नीचे तक, डिग्री कॉलेज चौराहा से घोसियाना रोड को गड्ढामुक्त किया जाएगा। यह शहर की प्रमुख सड़कें हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों की तादात में नागरिकों में आना-जाना रहता है।