Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Truck breaks down on road, traffic jam

Raebareli News: सड़क पर ट्रक खराब, लगा जाम

Tue, 13 Jan 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 13 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Truck breaks down on road, traffic jam
डलमऊ। डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार को ट्रक खराब होने से जाम लग गया। भारी वाहनों की लंबी कतार लगी। सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया, साइकिल सवार लोगों को हुई। खराब ट्रक को क्रेन की मदद से बाहर किया गया। इससे करीब चार घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन


लालगंज गेगासों गंगा पुल की मरम्मत के चलते फतेहपुर जाने वाले ट्रक, डंपर समेत अन्य वाहन मुराईबाग, गंगा पुल होकर निकलते हैं। दोपहर करीब 12 बजे मुराईबाग से गंगा पुल जाने वाले मार्ग पर ट्रक खराब हो गया। इससे लालगंज, ऊंचाहार, रायबरेली रोड, फतेहपुर रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाइक और साइकिल सवार लोग डलमऊ पंप कैनाल की रोड से गंतव्य के लिए रवाना हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से खराब ट्रक को बाहर कराया। शाम चार बजे लोगों को जाम से राहत मिली। कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि ट्रक खराब हो जाने के चलते जाम लगा था।
विज्ञापन



भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग
डलमऊ। मुराईबाग होते हुए फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक लगाने के लिए सोमवार को व्यापारियों व नागरिकों ने ज्ञापन सौंपा। कहा कि भारी वाहनों के आवागमन से कारोबार प्रभावित हो रहा है। सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। इसके लिए कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल ने तहसीलदार मंजरी सिंह को दिए गए ज्ञापन में बताया कि भारी वाहनों के आवागमन से कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद भारी वाहनों का आवागम नहीं रोका गया। इस मौके पर आर्यन यादव, पुरुषोत्तम शुक्ला, रामचंद्र, परुन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed