फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Trouble with the six-hour strike at the petrol pumps

पेट्रोल पंपों पर छह घंटे हड़ताल से परेशानी

Wed, 29 Jul 2015 12:09 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर ताले लटके रहे। इससे वाहन मालिक डीजल, पेट्रोल के लिए परेशान रहे। पेट्रोल पंप मालिकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन


कहा कि सरकार अपना फैसला बदले, वरना अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। दोपहर 12 बजे के बाद पेट्रोल पंप के ताले खुले तो वाहन मालिकों में डीजल, पेट्रोल भराने के लिए मारामारी मच गई।
विज्ञापन



यूपी पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के आह्वान पर रायबरेली पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की ओर से हड़ताल की गई। सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक जिले के 85 पेट्रोल पंप पर ताले लटके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज चौराहा, सिविल लाइंस, रतापुर चौराहा, त्रिपुला चौराहा, मोटल तिराहा आदि के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहन मालिकों की भीड़ लगी रही। वह इंतजार करते रहे कि ताला कब खुलेगा।

डिग्री कॉलेज चौराहा पर खड़े वाहन मालिक सर्वेश सिंह, पारुल प्रजापति, सरफराज का कहना था कि एक घंटे से खड़े हैं, लेकिन डीजल, पेट्रोल नहीं मिल सका है। पूछने पर बताया गया कि हड़ताल है। दोपहर को पेट्रोल पंप खुले तो डीजल, पेट्रोल के लिए मारामारी के साथ ही धक्कामुक्की की नौबत रही।


 एसोसिएशन के अध्यक्ष जीतेंद्र शर्मा ने कहा कि 22 जुलाई की रात प्रदेश सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर न्यूनतम वैट सीमा निर्धारित करते हुए पेट्रोल के फुटकर मूल्यों में 2.09 रुपये और डीजल के 1.72 रुपये की बढ़ोतरी करके आम जनता पर बोझ बढ़ा दिया है।

मानस अवस्थी, विमल तलरेजा, अजय पाल सिंह आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार फैसला बदले, वरना तीखा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed